फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन क्षेत्र की 10 सड़कों के लिए 32 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
ख्‍ाराब सड़क - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन विस क्षेत्र की 10 सड़क परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 32 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है जिसके निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लोक निर्माण अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि नाहन लोक निर्माण मंडल के तहत 28 करोड़ की आठ और पांवटा मंडल के अंतर्गत 4 करोड़ की दो नई डीपीआर स्वीकृत हुई है। नाहन मंडल के अंतर्गत ढाई करोड़ की राशि जाबल खनोटी से सुरला अमटा सड़क, 2 करोड़ की जाबल-नावणी सड़क, 4 करोड़ 57 लाख शंभूवाला से मातर सड़क, साढ़े 7 करोड़ बलसार से झाजर सड़क, डेढ़ करोड़ खजूरना से मालो वाला सड़क, 6 करोड़ की बोहलियों से शंभलका सड़क, 3 करोड़ नाहन से गाडाकोटरी और 88 लाख की राशि बोहलियों से जोगीबन सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


पांवटा लोक निर्माण मंडल के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4 करोड़ की दो डीपीआर स्वीकृत हुई है। इनमें 3 करोड़ 20 लाख कोलर से फांदी-बोडीवाला सड़क और 73 लाख की लागत से लोहगढ़ में पुल निर्माण की राशि स्वीकृत हुई है। इसके अलावा 6 करोड़ की दो सड़कों की डीपीआर भी तैयार की गई है जिन्हें स्वीकृति हेतु शीघ्र ही नाबार्ड को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने तथा सड़क कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर बल देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नाहन व पांवटा लोक निर्माण मंडल के अधिशासी अभियंता तथा अन्य विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें