फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सिरमौर पहुंचेंगे विधानसभा अध्यक्ष डा. बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. बिंदल आज पहुंचेंगे कालाअंब
कार्यक्रम तय, नाहन विस में लोगों से करेंगे मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल 13 जनवरी को हिमाचल के प्रवेश द्वार कालाअंब पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे वह त्रिलोकपुर में माता बालासुंदरी के दर्शन व पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर 2.30 बजे ओगली, 3 बजे सैनवाला में स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम साढ़े तीन बजे विधानसभा स्पीकर नाहन में माता काली के मंदिर में दर्शन एवं पूजा करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 14 जनवरी को सुबह 10 बजे डॉ. राजीव बिंदल शंभुवाला, 11 बजे कोलर, 12 बजे धौलाकुआं, एक बजे सैनवाला, दो बजे माजरा व शाम 4 बजे मिश्रवाला में स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को वह सुबह 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में खंड विकास विकास अधिकारी व बीडीसी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे नगरपालिका सदस्यों के साथ, शाम 3 बजे नाहन व पांवटा खंड के अधिशासी अभियंताओं, उपमंडल अधिकारियों व कनिष्ठ अभियंताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम साढ़े 4 बजे सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग नाहन एवं पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंताओं, उपमंडल अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद शाम 6 बजे राजस्व अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें