अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
पारस पब्लिक हाई स्कूल कोलर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां शिक्षा क्षेत्र में अव्वल रहे मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समारोह में चार चांद लगा दिए।
समारोह में माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन के महासचिव सचिन जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पांवटा के बीडीसी चेयरमैन कृष्णकांत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया।
स्कूल के रिजू, डिंपल, सलोनी, हिमानी, नेहा, दीपिका, सुनिधि, मुकुल, विनेश, हर्ष आदि ने एकलगान, नृत्य और नाटी पेश की। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इसमें छात्र वर्ग में मानव, अदनान तथा छात्रा वर्ग में प्रीति व शिवांगी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। अनुराधा, मीना, नीता, प्रदीप, अमित सहित अन्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम दौरान स्कूल के चेयरमैन कृष्णचंद, वाइस चेयरमैन निर्मल, युवराज, किरण, तारा देवी, मनीषा, हरि सिंह, जयवीर सिंह, बालकृष्ण, पृथ्वी सिंह, अजमेर सिंह, हरविंद कौर, रेखा देवी आदि उपस्थित रहे।