फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलेंट सर्च परीक्षा में उतीर्ण छात्रों को नकद पुरस्कार से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
बीआरसी संस्थान नाहन में मंगलवार को टैलेंट सर्च परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों के सम्मान में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कक्षा के छात्रों को नकद राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दसवीं कक्षा से शुभम कौशिक को प्रथम पुरस्कार के लिए 5100 रुपये की राशि प्रदान की गई। जबकि अभय चौहान को द्वितीय पुरस्कार के लिए 2100 व सैयत मिर्जा को तृतीय पुरस्कार के लिए 1100 रुपये देकर सम्मान से नवाजा गया।

इसके अलावा नौवीं कक्षा से अनिकेत चौधरी को प्रथम, राहुल चौधरी को द्वितीय व जितेंद्र को भी तृतीय पुरस्कार के तौर पर नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के समन्वयक पवन ममगाई ने बताया कि बीआरसी संस्थान में हर साल टैलेंट सर्च परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। परीक्षा परिणामों में मेरिट हासिल करने वाले मेधावियों को नकदी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संस्थान में नीट, आईआईटी, जेईई व एनडीए की तैयारियों के लिए बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं की कोचिंग के साथ-साथ बौद्घिक परीक्षाओं के आयोजन से प्रतिभागियों की आर्थिक मदद भी की जाती है। इस मौके पर उन्होंने पुरस्कार पाने वाले सभी मेधावी छात्र व छात्राओं को बधाई दी।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें