फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पेयजल लाइन नहीं जोड़ रहा आईपीएच

विज्ञापन
सूखी पड़ी पाइप लाइन, पानी का हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
रेणुका विधानसभा क्षेत्र के धारटीधार क्षेत्र की कांडों कांसर व बागथन मंधाना पंचायत के कुछ गांव 15 दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। यहां ग्रामीणों को माकूल पानी नहीं मिल रहा है जिस वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

बताया जा रहा है कि कांडों कांसर पंचायत के मंधारा गांव, हरिजन बस्ती, सलटोनी गांव तथा बागथन मंधाना पंचायत के कई गांवों को पानी की आपूर्ति करने वाली पेयजल योजना की पाइप लाइन बिरला स्कूल के पास 15 दिन से टूटी हुई है जिसकी सूचना देने पर भी आईपीएच के कर्मचारी उसे ठीक नहीं कर रहे।
विज्ञापन


आजाद नवयुवक मंडल मंधारा के प्रधान हेमराज, उपप्रधान राजेंद्र दत्त, सचिव मुकेश कुमार, दीपचंद, ललित कुमार, राजन शर्मा, राकेश कुमार, मनीष कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन बिरला स्कूल के समीप 15 दिन से टूटी पड़ी है जिसकी सूचना विभागीय अधिकारी को भी दी गई है लेकिन टूटी पाइप ठीक नहीं की जा रही है। इसके चलते उन्हें पुरानी योजना से ही पानी मिल रहा है। उस योजना से मात्र 10 मिनट पानी मिल रहा है। जो दैनिक आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि माकूल पानी न मिलने के कारण क्षेत्र के करीब 150 घरों में पानी की किल्लत चल रही है।

दीपचंद ने बताया कि इसकी सूचना जब उन्होंने जेई को दी तो उन्होंने सुपरवाइजर को समस्या निपटाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की कि पानी उनकी मूलभूत आवश्यकता है। टूटी पाइप लाइन को जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, विभाग के जेई राजेश कुमार ने बताया कि टूटी पाइप लाइन की बेल्डिंग होनी है जिसके लिए कर्मचारी को निर्देश दे दिए गए हैं। फिलहाल ग्रामीणों को दूसरी पेयजल योजना से पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें