फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर की अक्षरा टीवी पर दिखाएगी डांस के जलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के भलाड़ गांव की नन्हीं परी अक्षरा मनोरंजन टीवी पर नजर आएगी। मनोरंजन टीवी पर शनिवार से रोजाना रात 9 बजे प्रसारित होने वाले लक बाय डांस सीजन-2 शो में वह अपने डांस के जलवे बिखेरेगी।

गौरतलब हो कि जुलाई माह में नाहन में मनोरंजन टीवी की टीम द्वारा लिए ऑडिशन में अक्षरा का चयन हुआ था। इसके बाद गुजरात के बड़ोदरा में अक्षरा ने ‘लक बाई डांस सीजन-2’ में 130 प्रतिभागियों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीन राउंड पार कर प्रथम 10 प्रतिभागियों में स्थान पाया। उसके बाद अक्षरा सेमीफाइनल, फिनाले में पहुंची तथा चतुर्थ रैंक पर रही। अब यह डांस शो मनोरंजन टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है जो 6 दिसंबर से रोजाना रात को 9 बजे मनोरंजन टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अक्षरा की माता पिंकी ने बताया कि अक्षरा बचपन से ही अलग प्रतिभा की धनी है। जैसे ही टीवी या मोबाइल पर कोई गाना या फिल्मी धुन बजती तो वह स्वत: ही नाचने लगती। इसकी प्रतिभा को देख उन्होंने इसे नाहन के एक डांस अकादमी में प्रवेश दिलाया। पिंकी ने बताया कि अक्षरा के पिता बलबीर कालाअंब में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अक्षरा ने ई-24 टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस सुपर स्टार के लिए भी ऑडिशन दिए थे। इसमें वह पास हो चुकी है। टीवी राउंड भी हो चुका है। जल्द ही उस शो की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें