फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, कई जगह हल्की बूंदाबांदी

विज्ञापन
weather shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। हालांकि, कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन जिला सिरमौर का अधिकांश क्षेत्र सूखा ही रहा। सोमवार सुबह खिली धूप के बाद मौसम की अचानक करवट से सिरमौर शीतलहर की चपेट में आ गया है।

जिला सिरमौर के निचले क्षेत्रों में शाम के समय हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्र सूखे ही रह गए। पिछले काफी लंबे समय से जिला के किसान-बागवान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इंद्रदेव के रहमोकरम पर निर्भर रहने वाले अधिकांश किसान अभी तक रबी की फसल की बिजाई भी नहीं कर पाए हैं। जिन क्षेत्रों में बिजाई का कार्य पूरा हो चुका है, वहां पर बारिश की काफी जरूरत हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम को आसमान में उमड़ते बादलों के बाद किसान अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन कई जगह बारिश न होने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। हल्की बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

पिछले डेढ़-दो माह से जिले में बारिश न होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। रबी की फसल के साथ-साथ नकदी फसलों को भी बारिश की काफी जरूरत है। यदि अभी भी आवश्यकतानुसार बारिश हो जाती है तो कई किसान रबी की फसल की बुआई करेंगे तो नकदी फसलों के लिए भी बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं होगी।
नाहन, जमटा, कालाअंब आदि हिस्सों में सोमवार को हल्की बारिश हुई लेकिन हरिपुरधार, संगड़ाह, ददाहू आदि क्षेत्रों में खबर लिखे जाने तक बारिश शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

बाक्स--
सूखी ठंड की चपेट में नौनिहाल
बारिश न होने के कारण नौनिहाल सूखी ठंड की जकड़ में हैं। सूखी ठंड की वजह से बच्चों को खांसी, जुकाम व सर्दी जैसे रोगों ने अपनी चपेट में ले लिया है। जिला के कई अस्पतालों में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर बीमारी के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों का मानना है कि जमकर बारिश होने के बाद सूखी ठंड का प्रकोप भी खत्म हो जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें