फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत पर आईपीएच कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
टूंडला में पेयजल संकट के चलते टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
उपमंडल शिलाई के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांदली-ढाढस के मानल गांव में कई दिनों से पेयजल किल्लत चल रही है। आईपीएच को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी पानी नहीं आने पर गुस्साई महिलाएं बुधवार को सड़कों पर उतर गईं। महिलाओं ने आईपीएच के शिलाई स्थित कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

आक्रोशित महिलाओं मित्रा देवी, शालू देवी, प्रोमिला देवी, कांता देवी, नाजरो देवी, सुरमी देवी, गुमानि देवी, देवो देवी, सवीता देवी, शांति देवी, जानकी देवी, प्रोमिला नेगी, दीपो देवी, तुलसा देवी, रूपना देवी, सीमा नेगी, शालू नेगी ने बताया कि पेयजल स्रोत में भरपूर मात्रा में पानी होने पर भी विभागीय लापरवाही के चलते गांव की महिलाओं को एक किलोमीटर दूर खड्ड से पानी का ढुलान करना पड़ रहा है। कई बार विभाग से अनुरोध किया गया लेकिन तीन वर्ष से कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित होकर बुधवार को महिलाओं ने शिलाई आकर आईपीएच कार्यालय का घेराव किया। महिलाओं ने बताया कि भंडारण टैंक कुफ्फरधार से गांव कुफर व मानल के लिए पानी की सप्लाई होती है। विभागीय कर्मचारियों ने मेन लाइन से कुफर बास के लिए दिए गए कनेक्शनों को बंद करने की मांग के साथ-साथ इस पेयजल लाइन के लिए एक कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है।

उक्त महिलाओं ने बताया कि जहां से कुफर और मानल गांव के लिए पानी की सप्लाई की जा रही है वहां कुफर के लोग मानल गांव का पानी बंद कर देते हैं। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि मेन पेयजल लाइन से कनेक्शन बंद किए जाएं। इस लाइन में विभागीय बेलदार की नियुक्ति की जाए। अन्यथा ग्रामीणों के बीच होने वाले झगड़े के लिए आईपीएच विभाग जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान जीत सिंह ने मानल गांव की महिलाओं की इस समस्या को उचित ठहराया तथा स्वयं महिलाओं के साथ आईपीएच कार्यालय पहुंचे। उधर आईपीएच के एसडीओ नीतिन चिनौरी ने बताया कि समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें