फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरूष नसबंदी पर पात्र दंपतियों को किया जागरूक

विज्ञापन
newborn girl found dead in hospital
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा के सौजन्य से बुधवार को मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र नाहन में पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पात्र दंपतियों को परिवार नियोजन के लाभ बताए। शिविर के दौरान स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने पात्र दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी तरीकों से अवगत करवाया। स्थायी तरीकों में पुरुष व महिला नसबंदी की विस्तृत जानकारी शामिल रही।

इस दौरान कृष्णा राठौर ने परिवार नियोजन के अस्थायी तरीके कॉपरटी, निरोध व माला एन के बारे में भी उन्हें अवगत करवाया। कृष्णा राठौर ने कहा कि यह सभी अस्थायी सामग्री स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमसीएच सेंटर नाहन में प्रत्येक बुधवार को परिवार नियोजन को लेकर शिविर आयोजित किया जाता है जिसमें परिवार नियोजन के लिए किए जाने वाले ऑप्रेशन के लिए पंजीकरण किया जाता है। परिवार नियोजन के इच्छुक व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड एवं बैंक खाता लेकर अवश्य लाएं ताकि परिवार नियोजन में मिलने वाला आर्थिक लाभ सही समय पर उनके खाते में पहुंच सके।
विज्ञापन


कृष्णा राठौर ने कहा कि पुरुष नसबंदी सबसे अधिक आसान तरीका है। इसमें कोई टांका व चीरा नहीं दिया जाता। बड़ी आसानी से पुरुष नसबंदी कर दी जाती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्यवेक्षिका राजभट्टी, बलकीश, प्रोमिल सहित दर्जनों पात्र दंपत्ति मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें