फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गठबंधन पार्टी के वीरेंद्र शर्मा ने नाहन से भरा नामाकंन

विज्ञापन
election commission india
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लोक गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र शर्मा ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। वह नाहन विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने अपना नामांकन पत्र एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि वीरेंद्र शर्मा आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक भी रहे चुके हैं। इस पद रहकर वीरेंद्र शर्मा ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिला में खूब पसीना बहाया था। आप पार्टी के चुनाव न लड़ने तथा समस्त कार्यकारिणी भंग होने के बाद वह लोक गठबंधन पार्टी से जुड़ गए।


उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र हमेशा से पिछड़ा हुआ रहा जिसकी वजह कांग्रेस-भाजपा रही। यह दोनों दल मात्र वोट बैंक की राजनीति करते हैं। क्षेत्र के विकास से इनका कुछ लेना देना नहीं है। वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि इसका जीता जागता सुबूत कांगड़ा में बना स्टील प्लांट है।
विज्ञापन


इस स्टील प्लांट को पूर्व विधायक सदानंद ने नाहन के लिए मंजूर करवाया था। सीट गंवा देने के डर से कांग्रेस-भाजपा दलों ने इसे कांगड़ा शिफ्ट कर दिया। यहां के नेताओं ने इसका विरोध तक करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें