फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखराम चौधरी को टिकट मिलने से समर्थकों में जश्न

विज्ञापन
bawana election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।पांवटा विधानसभा क्षेत्र से सुखराम चौधरी भाजपा से प्रत्याशी होंगे। बुधवार को केंद्रीय भाजपा कमेटी की तरफ से औपचारिक रुप से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा के पांवटा प्रत्याशी शुक्रवार 20 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन



भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी व चरनजीत सिंह चौधरी ने कहा कि शुक्रवार, 20 अक्तूबर को पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी नामांकन दाखिल करेंगे। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में सुबह 10 बजे कार्यकर्ता एकत्र होंगे। रोड शो के माध्यम से मिनी सचिवालय तक पहुंचेंगे।


उन्होंने कहा कि पांवटा विस क्षेत्र से पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी को भाजपा का टिकट मिला है। इसकी केंद्रीय चुनाव समिति ने घोषणा कर दी है। इसके बाद सुखराम चौधरी समर्थकों में जश्न का माहौल बना रहा। सुख राम समर्थक टिकट को लेकर आश्वस्त थे। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पांवटा के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन



इसके बाद सोमवार से ही बीजेपी नेता ने अपनी गृह पंचायत पुरुवाला से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया था। रात को पांवटा नप कमेटी के देवीनगर वार्ड-9 समेत आधा दर्जन स्थलों पर नुक्कड़ बैठकों से प्रचार को गति प्रदान की है।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें