पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि चुनाव की पूरी तैयारियां हो गई हैं। पांवटा विधानसभा क्षेत्र में कुल 94 पोलिंग बूथ है जिसमें से 19 अति संवेदनशील व 43 संवेदनशील श्रेणी में शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी 28 लाख रुपये से अधिक धनराशि खर्च नहीं कर सकेंगे। एसडीएम मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
निर्वाचन अधिकारी एचएस राणा ने बताया की पांवटा में कुल 94 बूथ हैं। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी राजनीतिक दलों व नेताओं को नियमों व शर्तों के बारे में बताया गया है। अधिकतम निर्धारित राशि से अधिक खर्च पर प्रत्याशी को चुनाव आयोग व निर्वाचन अधिकारी को जवाब देना होगा।
एसडीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा। किसी भी बूथ पर अगर कोई लापरवाही या गड़बड़ी होती है तो तुरंत 01704-224100 पर लोग सूचित कर सकते हैं।
बाक्स...
दो पोलिंग बूथों का जिम्मा केवल महिला अधिकारियों को
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसडीएम पांवटा ने कहा कि 9 नवंबर को पांवटा विधानसभा के चुनाव होंगे जिसमें बीडीओ कार्यालय पोलिंग बूथ व कन्या प्राथमिक पाठशाला देवी नगर पोलिंग बूथ पर मतदान व सुरक्षा का पूरा जिम्मा महिलाएं संभालेंगी। यह बूथ मॉडल बूथों के रूप में विकसित होंगे जिसमें मेडिकल सुविधा, बुजुर्ग व दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था होगी।