फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीहाउस हुए ध्वस्त, टमाटर-मक्की तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीहाउस ध्वस्त, टमाटर और मक्की की फसल तबाह
विज्ञापन

तीन दिन की मूसलाधार बारिश में बह गए लाखों
सिरमौर में कृषि और बागवानी को पहुंचा भारी नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/सराहां (सिरमौर)। मूसलाधार बारिश ने जिले में किसानों-बागवानों की रीड़ तोड़ दी है। जिले में हुई मूसलाधार बारिश से तीन दिनों में ही 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जबकि, अब तक की बरसात में यह नुकसान करोड़ों तक पहुंच गया है। तीन तक हुई बारिश से जिले के लगभग दो दर्जन पॉलीहाउस तबाह हो गए हैं। जबकि, मक्की और टमाटर की फसल को भी भारी क्षति हुई है। अकेले बागवानी विभाग को ही करीब दस लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में फसलों को सबसे अधिक क्षति हुई है। राजगढ़, हरिपुरधार, शिलाई और संगड़ाह क्षेत्र में भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। पच्छाद के तहत बनाहं धींनी, बजगा, बागथन, लाना बांका, नैनाटिक्कर, डिलमन, काटली, जामन की सैर और सुरला जनोट इत्यादि पंचायतों में बीजी गई टमाटर की नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, मक्की की तैयार फसल भी तहस-नहस हो गई है। इसके अलावा कई पॉली हाउसों को भी इस वर्षा से नुकसान पहुंचा है। टमाटर की फसल खेतों में ही बिछ जाने के कारण किसानों की कमर टूट गई है। काटली पंचायत के पूर्व प्रधान देवेंद्र भंडारी, किसान गणेश दत्त शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, राजेश कुमार, शमशेर ठाकुर, सतीश ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, बलबीर सिंह, देशराज और वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में लगाई गई टमाटर की फसलें भारी वर्षा के कारण बरबाद हो गई हैं। जिन लोगों ने बेमौसमी टमाटर की फसल लगाई थी, वह भी अधिकतर नष्ट हो गई है। बंजान निवासी सतीश ठाकुर ने बताया कि इस वर्षा से उनके पांच सौ स्कवेयर मीटर ग्रीन हाउस पर चीड़ का पेड़ टूटने से ग्रीनहाउस टूट गया है। वहीं, उसमें लगी शिमला मिर्च की फसल को भी नुकसान हुआ है। उधर, तहसीलदार पच्छाद गुरमीत सिंह नेगी ने बताया कि भारी वर्षा से जो भी नुकसान हुआ है, उसकी सूचना पटवारी को दी जाएगी। नुकसान का मौका मुआयना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें