फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोविंद सिंह ने बडू साहिब में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिलरमौर)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोविंद सिंह ने प्रसिद्ध रमणीक व धार्मिक स्थल बडू साहिब में दरबार साहिब में माथा टेका। वह सुबह अमृत वेले में स्थानीय बच्चों की ओर से किए गए नितनेम में भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कलगीधर ट्रस्ट की ओर से उत्तरी भारत में चलाए गए लड़कियों के विश्वविद्यालय, अकाल अकादमी,आईबी स्कूल, चैरिटेबल अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कलगीधर ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब के अध्यक्ष बाबा इकबाल सिंह ने बताया कि भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल पहली बार बडू साहिब पहुंचे थे। उनका यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप सिरोपा व तलवार भेंट की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कलगीधर ट्रस्ट की ओर से बच्चों को गुरमति की शिक्षा देकर परमात्मा के साथ जोड़ने का सफल प्रयास किया जा रहा है। वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि बाबा इकबाल सिंह जी की उम्र बेशक 90 वर्ष के पार हो गई लेकिन वह जिस भावना व लग्न से समाज की भलाई का कार्य कर रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय बात है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जत्थेदार उदय सिंह साबका सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, डॉ. देवेंद्र सिंह सेक्रेटरी कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब, डॉ. नीलम कौर, भाई जगजीत सिंह (काका वीर जी), काका हरविंदर सिंह, वाइस चेयरमैन पीएटीबी सुनाम जगसीर सिंह कोटड़ा, मनेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, भाई कमल जीत सिंह, भाई बख्शीश सिंह, पीआरओ जतिंदर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, निरवेल सिंह, परमजीत सिंह निक्का तथा अन्य सिख संगत भी यहां मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें