फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनावों पर किया मंथन

विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : SELF
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन

जिला भाजपा की दो दिवसीय आवासीय बैठक रविवार को शुरू हुई। हिंदू आश्रम में आयोजित इस बैठक में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन किया गया। वहीं, पार्टी की मजबूती का लेकर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने बताया कि 22 अप्रैल को सर्किट हाउस में दोपहर एक बजे सिरमौर भाजपा की इस बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, जिले से संबंधित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पांचों मंडलों के अध्यक्ष के अलावा जिला प्रकोष्ठ और मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों ने भाग लिया जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जबकि विधायक सुरेश कश्यप, पांवटा विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी सहित कई नेता इस बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग ने बताया कि दूसरे दिन सोमवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक हिंदू आश्रम में रखी गई है। यह बैठक 9.00 बजे प्रारंभ होगी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पांचों मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा जिला प्रकोष्ठ और मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा और शिमला संसदीय संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया भी विशेष रूप से भाग ले रहे हैं।
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें