अमर उजाला ब्यूरो
जमटा (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की जमटा शाखा द्वारा ग्राम पंचायत जमटा के कांडो कत्याड़ गांव में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक दर्शन सिंह ने की।
शिविर में प्रबंधक दर्शन सिंह ने ग्रामीणों से अनावश्यक खर्चों को कम करके बचत करने के प्रति प्रेरित किया। साथ ही बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने ग्रामीणों को जीवन बीमा योजना, फसल बीमा योजना, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से संबंधित सावधानियों पर भी जागरूक किया। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के निर्माण, इसे क्रेडिट लिंकेज करने की जानकारी प्रदान की।
महिलाओं को बैंक में बचत खाता खोलने के प्रति भी प्रेरित किया। इस शिविर में पंचायत के एकता स्वयं सहायता समूह और अन्य महिलाओं ने शिरकत की।