फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान स्पर्धा में आरूषी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई द्वारा नाहन में 8 अक्तूबर को आयोजित की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

इस प्रतियोगिता में कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन में जमा दो की शिक्षा ग्रहण कर रही आरुषि भारद्वाज ने 85 अंक लेकर पहला स्थान अर्जित किया है। जबकि एवीएन पब्लिक स्कूल नाहन का छात्र नितेश चौहान 73 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


वहीं कन्या स्कूल नाहन की छात्रा साक्षी चौहान ने 71 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जबकि एवीएन स्कूल की अंकिता शर्मा, ब्वॉयज स्कूल नाहन के अभिषेक पुंडीर, मनोज, एवीएन स्कूल की कोमल शर्मा, श्रेया ठाकुर ने क्रमश: 4 से 8 तक का स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन


जिला प्रमुख अश्वनी शर्मा ने कहा कि पहले तीन स्थानों पर रहे छात्रों को क्रमश: पांच, तीन व दो हजार रुपये नकद प्रदान की जाएगी। जबकि 4 से 8वें स्थान पर रहे छात्रों को भी एक हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। जिला प्रमुख अश्वनी सैनी ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं एवं स्कूली बच्चों को आभार प्रकट किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें