............
हार के डर से ही धूमल का
चेहरा किया आगे : सुनील
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
पंजाब के गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुनील जाखड़ ने कहा कि हार के डर से ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री के लिए प्रेम कुमार धूमल का नाम आगे किया है। सुनील जाखड़ वीरवार को नाहन में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
सुनील जाखड़ ने कहा कि वीरभद्र सिंह के सामने भाजपा का अहंकार हार गया है। जीएसटी, नोटबंदी ने लोगों को ऐसा रुलाया कि वह अच्छे दिनों की उम्मीद छोड़ आज पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भावनाओं से खेलती है लेकिन जमीन पर काम नहीं करती। भाजपा गुड़िया मामले में भड़काऊ बयान दे रही है जबकि निर्भया कांड के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री ने निर्भया सुरक्षा के नाम से 1 हजार करोड़ का फंड जमा किया था। इसमें से मोदी सरकार ने एक पाई भी खर्च नहीं की है। नशे की बात करने वाली मोदी सरकार पंजाब में दस सालों तक नशे के सबसे बड़े सौदागरों के साथ मिलकर सरकार चलाती रही। भाजपा का गुजरात मॉडल हिमाचल मॉडल से भी कहीं पीछे हैं।
000