फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद से मिलकर संस्थाएं करेंगी शहर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नगर परिषद पांवटा की समस्याओं के समाधान एवं विकास की गति को बढ़ाने के मकसद से खास पहल हुई है। सोमवार को विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, नगर परिषद के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त बैठक में विभिन्न मसलों पर मंथन हुआ। स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बेबाक होकर अपने विचार रखे।
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पांवटा एचएस राणा की अध्यक्षता में हुई। डीएसपी प्रमोद चौहान बैठक में विशेष रुप से मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि बैठक में सभी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया था। बैठक में विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी संस्थाओं और यूनियन के लोगों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष कृष्णा धीमान, हिप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल, पांवटा प्रैस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी, सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मैनेजर कुलवंत सिंह चौधरी, सिरमौर नागरिक सभा समिति अध्यक्ष आरएम रमौल, रणदेव शर्मा व सीपीजीपी सदस्य पंकज भटनागर समेत संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव व विचार रखे।
विज्ञापन

बाक्स...
इन महत्वपूर्ण मुद्दों, योजनाओं व समस्याओं पर मंथन
-पांवटा शहरी क्षेत्र की अधर में लटकी सबसे महत्वपूर्ण कूड़ा संयंत्र योजना, सीवरेज योजना, मॉडल टाऊन योजना, पर्यटन विकास के संभावनाओं, जलभराव-ड्रेनेज व्यवस्था, चोरी समेत अन्य क्राइम को कम करने के लिए हर वार्ड में पुलिस-सामुदायिक योजना फिर शुरू करने, पुलिस स्टाफ कमी, रात को ही डस्टबिन उठा कर कूड़ा ठिकाने तक पहुंचाना, बेहतर ट्रैफिक व पार्किंग की योजना, रेहड़ी फड़ी, ई-रिक्शा संचालकों की शिनाख्त व आईकार्ड जारी करने, डोर टू डोर योजना के साथ-साथ ही हर वार्ड में आपसी कमेटियों के गठन से चौकीदार व्यवस्था शुरू करने, यमुनापुल पर जाम से पुल को संभावित खतरा, रेहड़ी मार्केट योजना शुरू करने की संभावनाओं, जाम से निजात व डिवाइडर्स के कटस को समाप्त करने की मांगें प्रमुखता से उठाई गईं।
विज्ञापन

संस्थाओं के ये प्रतिनिधि रहे उपस्थित---
- गुरु की नगरी के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें पांवटा नगर परिषद कमेटी अध्यक्षा कृष्णा धीमान, बलजीत सिंह नागरा, पार्षद धनवीर सिंह, हरविंद्र कौर, सीमा देवी, जसमेर सिंह, अनीता, संदीप बतरा, कुलवंत चौधरी, मामराज शर्मा, एसएल मेहता, ललित गोयल, प्रदीप दीक्षित, हरविंद्र कुमार, दीपक भंडारी व अनिरुद्ध बंगवाल समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
--नगर परिषद से मिलकर संस्थाएं करेंगी शहर का विकास
--पांवटा शहर की समस्याओं पर मंथन, जुटी कई संस्थाएं
--एसडीएम एचएस राणा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
नगर परिषद कमेटी, प्रशासन और दर्जनों संस्थाओं ने की मिलकर चर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें