फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स नाहन ने मनाया वन महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स नाहन ने रविवार देर शाम को नाहन में वन महोत्सव का आगाज किया। माता बाला सुंदरी मंदिर शमशेर पुर कैंट के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक बिंदल ने मंदिर प्रांगण में अमरूद का पौधा रोपा। इसके बाद क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य लोगों ने मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्र में फलदार व सजावटी पौधे लगाए।
वन महोत्सव के अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान ने पर्यावरण व वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से लगाए गए पौधों की बड़े होने तक देखभाल करने की अपील भी की। हाजी याकूब बेग ने मुख्यातिथि को स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत भी करवाया। मुख्यातिथि डॉ. राजीव बिंदल ने क्लब के प्रयासों की सराहना की तथा क्लब को 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम दौरान इनरव्हील क्लब की प्रधान अंजना ठाकुर, रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स नाहन के प्रधान कुलदीप सिंह, डॉ. एसके सबलोक, एसके अत्री, एमसी तोमर, प्रगति सबलोक, डॉ. सीएल शर्मा, नसीम मोहम्मद दीदान, मोना सिंह, लोक कल्याण समिति शमशेर पुर कैंट के अध्यक्ष याकूब बेग, पूर्व पार्षद अशोक विक्रम, वेद प्रकाश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
--रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स नाहन ने मनाया वन महोत्सव
--शमशेरपुर कैंट नाहन में लगाए फलदार और सजावटी पौधे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें