फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारोबार के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में बुधवार को दो पंचायतों के महिला मंडलों एवं युवा संघर्ष समिति ने नशे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों महिलाओं और युवाओं ने क्षेत्र में रैली भी निकाली। इसकी अगुवाई महिला जागृति मंच की अध्यक्ष आशा तोमर और युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने की। इस दौरान दर्जनों की संख्या में महिलाएं एवं युवा मौजूद रहे। यह रैली शिलाई गांव से शुरू हुई जो बाजार, अस्पताल मार्ग, रोनहाट मार्ग से होती हुई एसडीएम कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। यहां प्रदर्शनकारियों ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसके माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को बताया कि शिलाई में नशे का कारोबार फलफूल रहा है। यहां शराब, भांग और दूसरे कई नशों का प्रचलन बढ़ गया है। इसमें फंसकर युवा पीढ़ी बरबाद हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे का यह कारोबार रेहड़ी-फड़ी वालों से लेकर बड़े कारोबारियों द्वारा किया जा रहा है, जिसे कोई रोक नहीं रहा है। इससे नशे का अवैध व्यापार करने वालों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में भी नशा आसानी से उपलब्ध हो रहा है जिससे शहर और गांवों का वातावरण खराब हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम से मांग की कि नशे के इस अवैध कारोबार पर तुरंत शिकंजा कसा जाए। सार्वजनिक स्थलों पर हो रहे नशे के कारोबार को रोका जाए। प्रदर्शनकारियों ने नशे से जुड़े कारोबारियों को पकड़ कर कड़ी सजा देने की मांग की। उधर, क्षेत्र के एसडीएम योगेश चौहान ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पुलिस को सहयोग देने की भी बात कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर कस्तूरबा महिला मंडल, प्रगति महिला मंडल, रामा महिला मंडल, ठाहरी महिला मंडल, हरिजन महिला मंडल, नाया पंचायत के धंकोली गांव, जजरमा महिला मंडल की पदाधिकारी महिला शीला देवी, सत्या देवी, किरण, उर्मिला, सरोज नेगी, शीला, बबीता, सीमा, सोरतो, रीता, भवानो देवी, जयंती देवी, रक्षा देवी, शांता, सुनीता, लीला, नन्दी देवी, गुमानी देवी, कौशल्या, कुशा, लीला सहित युवा संघर्ष समिति के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें