फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलथिना गांव से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने कुलथिना से किया चुनावी शंखनाद
विज्ञापन

समर्थकों ने नेताओं का किया जोरदार स्वागत
पांवटा क्षेत्र में विकास को लगा विराम : किरनेश
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)। पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं पूर्व विधायक किरनेश जंग की अध्यक्षता में कुलथिना गांव से चुनाव का शंखनाद कर दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने नारी शक्ति और यूथ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधा संपर्क करने के लिए युवाओं को शक्ति एप से जोड़ा गया। ग्रामीण एवं महिला शक्ति ने अपने कांग्रेस नेताओं का गांव कुलथिना पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके तहत केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। पांवटा के दुर्गम क्षेत्र से महिलाओं एवं युवाओं ने चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि पांवटा क्षेत्र में भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बाद विकास को विराम लग गया है। उन्होंने कहा कि पांवटा के वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी विकास के नाम पर जनता से भेदभाव कर रहे हैं। कहा कि हाल ही में केवल चहेतों को हैंडपंप आवंटित किए गए। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, अमर सिंह कपूर, संतराम चौहान, हिरदा राम चौहान, मीत सिंह ठाकुर, रतन चौहान, किशोरी लाल, प्रेमपाल ठाकुर, कुंदन चौहान, खतरी सिंह ठाकुर, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, अरिकेश जंग, खतरी राम, भीम सिंह, दीपिया राम, जालम सिंह, संतराम, साधुराम, कमल सिंह, गीताराम, भरत, अनिल तोमर, दुल्हाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें