फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने घटाया डेढ़ रुपये प्रतिटन मालभाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर ट्रक यूनियन पांवटा ने डीजल के दाम कम होते ही मालभाड़े में भी कटौती कर दी है। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई और सिरमौर ट्रक यूनियन की बुधवार देर शाम को हुई संयुक्त बैठक में दोनों पक्षों में 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर/प्रति टन किराया घटाने पर सहमति बनी। मालभाड़े की नई दरें वीरवार से ही लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

ट्रक यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने कहा कि डीजल के दाम कम होने पर चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से भाड़े में कटौती की मांग उठाई थी। संयुक्त बैठक में आपसी सहमति से 1.50 रुपये प्रति टन/प्रति किलोमीटर मालभाड़ा कम कर दिया गया है। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में 1200 से अधिक छोटे-बड़े मालवाहक वाहन पंजीकृत हैं, जो रोज हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, हैदराबाद, बंगलूरू, जयपुर समेत देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिदिन माल की ढुलाई के लिए निकलते हैं। औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर स्थित हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में हुई बैठक में हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल, नवीन अग्रवाल, सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा से प्रधान बलजीत सिंह नागरा, उपाध्यक्ष जसमेर सिंह, सचिव कुलदीप खंडूजा शामिल रहे। ट्रक यूनियन प्रधान ने कहा कि वीरवार से ही नई दरें लागू कर दी गई हैं। इसके अनुसार अब दिल्ली का किराया करीब 420 रुपये कम हुआ। मुंबई और कोलकाता का 3600 से 3700 रुपये कम, अहमदाबाद का 1800 तथा पंचकूला का मालभाड़ा करीब 170 रुपये तक किराया कम हो गया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा के अध्यक्ष बलजीत नागरा ने मालभाड़ा दर घटाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें