सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
पिपलीवाला स्कूल के वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रम
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलीवाला का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें लक्ष्मी सदन को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि मीनू और महिमा को वर्ष 2018-19 सत्र की सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब मिला। इस अवसर पर बच्चों ने हिमाचली नाटी, भंगड़ा, गिद्दा और समूहगान समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्या रीना पलियाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुति की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांवटा दून विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी, विशिष्ट अतिथि एमडी तिरुपति ग्रुप अशोक गोयल और शिक्षा उपनिदेशक विपिन ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को शिक्षा और खेलों में अग्रणी रहने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वागत गीत, डांडिया, सिरमौरी नाटी सिरमौरा वालिए, सरस्वती वंदना, वंदेमातरम, गिद्दा, कव्वाली, देशभक्ति गीत जहां कदम कदम पर..की शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्रा तनु ने पहला प्यार, पहला गुरु पहली पाठशाला मेरी मां गीत-कविता से खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर पुरुवाला पंचायत प्रधान कलम सिंह चौधरी, पिपलीवाला ग्राम पंचायत प्रधान सितारा बेगम, बिशारद अली, एसएमसी कमेटी अध्यक्ष खुर्शीद अली, श्यामचंद, रीना पलियाल, प्रवक्ता रमेश चौहान, पंकज शर्मा, संजीव कुमार, याद राम और ओमप्रकाश समेत स्कूल स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।
इन विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार
इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में पूरे सत्र के दौरान अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इनमें प्रियंका, नरगिस, दीक्षा, आईशा, सादिया, अंजुम, शबाना, मुस्कान, सोनाक्षी, सानिया प्रवीन, मीनू, मुक्ता, महिमा, मीनू, सुनाक्षी, नैना, अर्चना, सुहाना, शालू, फिरदोश, काजल, तनिशा, जसविंद्र कौर, शिखा, मनजीत, शिक्षा, फरजाना, आयशा, रुबी, गौरी, संजना, रुशाली, रूबी, पायल, राजी, मनीषा, असद, मीनू, जैनब, मीनू और प्रिया शामिल हैं।