फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्ली-शनाड़ी में पिकअप पलटी, 11 घायल

Fri, 09 Nov 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

 शिमला-नाहन नेशनल हाईवे 907 पर नेल्टी से सटे शिल्ली-शनाड़ी के समीप शुक्रवार सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौके पर पुलिस पुलिस की सहायता से मेडिकल कॉलेज नाहन दाखिल किया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप श्री रेणुकाजी से सराहां की ओर जा रही थी। शिल्ली-शनाड़ी के समीप सड़क पर पड़े पत्थरों से टकरा पिकअप अनियंत्रित हो गई और अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार पिकअप को सराहां पंचायत के आंजी सीवत निवासी नरेश कुमार चला रहा था। वह भी हादसे में घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद लोगों ने 108 एंबुलेंस को संपर्क किया लेकिन एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ही अपने वाहन में घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायलों में पालक राम, दौलत राम, संजय कुमार, ओमप्रकाश, इंद्रा देवी, सपना, हीरा सिंह, रुकमणि, जसवंत सिंह व अमर सिंह शामिल हैं। डीएसपी मुख्यालय बबीता राणा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें