फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायिका सिमरन चौधरी और पायल ठाकुर ने मचाया धमाल

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना शरद महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायिका सिमरन चौधरी और पायल ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पार्श्व गायिका एवं सारेगामा फेम सिमरन चौधरी ने स्टेज पर पहुंचते मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से.. गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद पान खाये सइंया हमार..., झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में.. समेत एक के बाद एक नगमे पेश कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।
वहीं प्रदेश की उभरती नन्ही कलाकार पायल ठाकुर ने हिमाचली गीतों प्यारी इंदिरा व नीलुए मेरी लोशटिए पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सिरमौरी सिंहटू नृत्य, मंडी की लुड्डी नृत्य व कुल्लू की नाटी समेत स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर उपायुक्त ललित जैन व एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यमुना शरद महोत्सव स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें