फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ तक पहुंचे मुख्यालय के आदेश: मरडी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएचओ तक पहुंचाए जाएं मुख्यालय के आदेश : मरडी
विज्ञापन

बोले-थाना प्रभारियों को रहना चाहिए हर समय तैयार
सिरमौर पुलिस के कार्य की आंकड़ों सहित की प्रशंसा
नाहन (सिरमौर)। पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय के तमाम आदेश एचएचओ तक पहुंचने चाहिए। एचएचओ को हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्हें अपराध से संबंधित तमाम जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने अपराध से जुड़े आंकड़ों को बताते हुए सिरमौर पुलिस की ओर से अपराध कम करने को लेकर किए जा रहे कार्यों की खूब प्रशंसा की। वह बुधवार सुबह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में पिछले सालों की तुलना में अपराध का ग्राफ कम हुआ है। खासकर ट्रैफिक के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं। खास कर सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने से यह संभव हो पाया है। सिरमौर पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सिरमौर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 24 मामले आए थे। इस साल यह आंकड़ा 1393 तक पहुंचा। इनमें से 178 को एक-एक दिन के लिए जेल में रहने की सजा हुई, जबकि तीन को सात-सात दिन के लिए जेल भेजा गया। एनडीपीएस में पिछले वर्ष 28 मामले दर्ज हुए थे। जबकि, इस साल पुलिस ने 47 मामले पकड़े। पुलिस ने 8.50 किलोग्राम चरस के साथ, स्मैक, हेरोइन और भारी मात्रा में नशीली दवाइयां भी पकड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हत्या के तमाम मामले ट्रेस किए गए हैं। पिछले साल हत्या के छह मामले दर्ज हुए थे। जबकि इस साल हत्या के दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरूवाला में बनेगा थाना, भेजा प्रपोजल
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पांवटा साहिब को पुलिस जिला बनाया जा सकता है। इससे सीमाओं में होने वाले अपराध पर अंकुश लगाया जा सकेगा। पांवटा के ही पुरूवाला क्षेत्र में पुलिस थाने की भी मंजूरी के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया गया है। इससे इंटरस्टेट क्राइम पर रोक लगेगी। उन्होंने बटालियन के कमांडेंट अजय शर्मा और उनकी टीम द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें