फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50मीं में अंजार-प्रियांशी तथा 100मी. में अंजार-आयशा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में अंजार-आयशा अव्वल
विज्ञापन

पिपलीवाला में अंडर-12 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षक खंड माजरा की 9वीं अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माजरा सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक योगेश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि सुनील शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में चार जोनों के करीब दो सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता प्रबंधक शशीबाला और पीटीएफ माजरा प्रधान देशराज चौधरी ने कहा कि दो सौ खिलाड़ी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। लड़कों की 50 मीटर दौड़ में अंजार पुरुवाला प्रथम और सुखचैनपुर के इस्लाम दूसरे स्थान पर रहे। छात्राओं के वर्ग में पुरुवाला की प्रियांशी प्रथम व इसी जोन की आयशा दूसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में भी पुरुवाला के अंजार प्रथम और सुखचैनपुर के इस्लाम दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की सौ मीटर दौड़ में पुरुवाला की आयशा प्रथम व पुरुवाला की ही आयशा बेगम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता शुभारंभ के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंजीत सिंह ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान पिपलीवाला सितारा बेगम, बीपीओ वर्षा ठाकुर, अधीक्षक जगजीत सिंह राय, पीटीएफ प्रधान माजरा देशराज चौधरी, इकबाल मोहम्मद, खंड खेलकूद प्रतियोगिता प्रबंधक शशी बाला, सीएचटी रमेश कुमार, राजेश कुमार, नरेश शर्मा, राकेश कुमार, रणवीर सिंह, कुसुमलता व रंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें