फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का परिणाम घोषित

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के लिए हुए साक्षात्कार के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 31 जुलाई को पांवटा में नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आठ आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों के लिए साक्षात्कार हुआ था। बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा ने बुधवार को परिणाम घोषित किया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा रूपेश तोमर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें सखोली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र नालिया ददोह में कार्यकर्ता पद के लिए नीलम कुमारी पत्नी विवेक कुमार का चयन हुआ। दुगाना कांडो पंचायत के कांडो केंद्र में मीरा देवी पत्नी कुलदीप सिंह, जामना पंचायत के माशु-1 केंद्र में बृजबाला पत्नी अनिल कुमार, कठवाड़ पंचायत के कठवाड़-1 केंद्र में कुमारी मंजुला पत्नी सोहन सिंह, धौलाकुआं के भारापुर-1 केंद्र में रीता देवी पत्नी परमजीत सिंह, अमरकोट पंचायत के गोंदपुर-2 में सोनिया पत्नी गुरविंद्र सिंह, कांटा मश्वां पंचायत के मश्वां में शालिनी पत्नी दिनेश कुमार, शिल्ला पंचायत के जाजला केंद्र में सीमा देवी पत्नी मोहन सिंह तथा बहराल पंचायत के बहराल केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर धनवंती देवी पत्नी हीरा सिंह का चयन हुआ है।
विज्ञापन

सीडीपीओ पांवटा रूपेश तोमर ने कहा कि आठ आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए साक्षात्कार हुआ था, जिसमें खोदरी माजरी पंचायत के भुड्डी-1 में संवरो देवी पत्नी ज्योति राम का चयन हुआ। कुंडियों पंचायत के जीवाला-1 केंद्र में हेमलता देवी पत्नी चमन लाल, कुंडियों के गुलाबगड़-1 में सुनीता कुमारी पत्नी राजेंद्र पाल, पातलियों पंचायत के पातलियों-2 केंद्र में जसवीर पत्नी सुरमुख सिंह, भाटांवाली पंचायत के बाता मंडी केंद्र में हरजीत कौर पत्नी सोनू, डांडा पागर पंचायत के कंडेला में सुषमा देवी पत्नी सुनील कुमार, पुरुवाला पंचायत के पुरुवाला केंद्र में अमिता कश्यप पत्नी नरेश कुमार तथा माजरा पंचायत के मेलियों केंद्र-1 में रुबीना पत्नी फिरोज खान को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें