फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्छाद में 100 हैंडपंप लगाने को पर्याप्त राशि देने का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बुधवार को सराहां में पहुंचे। उनका वहां पहुंचने पर क्षेत्र के विधायक सुरेश कश्यप ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। मंत्री ने समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं को कर्नाटक में जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासात्मक एजेंडे को जनता ने स्वीकार किया है। यही कारण है कि भाजपा उनकी अगुवाई में एक के बाद एक प्रदेश जीतती चली जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व उनका मंत्रालय दीर्घकालिक परियोजना में विश्वास रखता है ताकि उनसे कई पीढ़ियों तक को फायदा हो सके। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से प्राकृतिक स्रोतों का जल स्तर लगातार घट रहा है। प्रदेश के सभी बारह जिलों में इन प्रोजेक्ट को चलाने के लिए क्लस्टर बनाए जाएंगे। अभी हिमाचल की पहचान सेब उत्पादक राज्य के रूप में है लेकिन भविष्य में मौसम और जलवायु के आधार पर सभी प्रकार के फलों के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने पच्छाद क्षेत्र को 100 हैंडपंप लगवाने के लिए पर्याप्त राशि देने की घोषणा भी की। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इलाके में बनने वाली 2 परियोजनाओं के लिए क्रमश: 2 करोड़ 30 लाख रुपये व 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस दौरान पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने पेयजल व बागवानी के सुधार को लेकर मंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सुरेंद्र नेहरू, अनूप शर्मा, तारा दत्त शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर व वरिष्ठ नेता नित्यानंद सेवल भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें