फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे से बड़ी सौगात की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हरिपुरधार दौरे से रेणुका वासियों को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ठाकुर का यह दूसरा सिरमौर दौरा है। वह 5 मई को हरिपुरधार में चल रहे मां भंगायणी मेले का समापन करेंगे। इस मौके पर उनकी जनसभा भी होगी।
रेणुका भाजपा मंडल मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। भाजपा मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की सात बड़ी मांगों को रखने का फैसला लिया है जिसमें ददाहू में बस अड्डे का निर्माण व धारटीधार क्षेत्र में आईटीआई खोलने की मांग प्रमुख है। यह बात दीगर है पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान इसकी घोषणा की थी लेकिन वह अभी तक परवान नहीं चढ़ी है।
विज्ञापन

इसके चलते भाजपा मंडल अब इस मांग को नए सिरे से मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री अपनी ओर से भी रेणुका वासियों को कोई बड़ी सौगात दे सकते हैं।
विज्ञापन

रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर ने बताया कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सात जोन हैं। सभी जोन से एक-एक प्रमुख मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। इसके अलावा अधूरी योजनाओं को भी पूरा करने की मुख्यमंत्री से गुहार लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मेला कमेटी की मांगों को पूरा कर सकते हैं क्योंकि मेला कमेटी पहले भी मुख्यमंत्री से मिल चुकी है। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री व्हाइट सीमेंट प्लांट को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं क्योंकि इस प्लांट के विरोध में लोग सामने आए हैं।
------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें