फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के हितों को हर संघर्ष और लड़ाई लड़ेंगे : सुभाष शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि मजदूरों के हक हकूक की आवाज केंद्र व राज्य सरकार तक पहुंचाते रहे हैं। मजदूरों व मेहनतकश कर्मचारियों की आवाज बुलंद करते रहेंगे। श्रम दिवस पर सभी श्रमिकों, कामगार संगठनों के पदाधिकारियों को श्रम दिवस पर शोषण के खिलाफ विश्व व देश भर में किए संघर्षों को याद रखना जरूरी है। श्रमिकों के हकों की लड़ाई में कई मजदूर नेताओं ने जान तक न्यौछावर कर दी।
इंटक जिलाध्यक्ष मंगलवार को ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी एंड आईपीएच वर्कर्स यूनियन पांवटा इकाई की गुलाबगढ़ में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे।
बैठक की अध्यक्षता पांवटा इकाई के प्रधान रमजान मोहम्मद ने की। बैठक में मजदूर दिवस के इतिहास व महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में मांग रखी गई की आईपीएच समेत विभिन्न विभागों में शिक्षित कामगारों को योग्यता अनुसार पदोन्नति, उचित मानदेय, निजी इकाईयों में कामगारों को उचित मानदेय व पहचान पत्र मिले तथा सीपीएफ की डिटेल प्रदान की जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर रमजान मोहम्मद, सुरेश कुमार, जिम्मूदीन, निसार अली, ब्रज लाल, मेहबूब अली, रामपाल, चमेल सिंह, महिंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, रण सिंह, मेघनाथ, कोकर सिंह, राणा राम समेत इंटक मजदूर संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
बॉक्स के लिए--
श्रमिक राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी : प्रदीप
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि श्रमिक किसी भी देश के विकास व राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी होता है। श्रमिक दिन-रात पसीना बहा कर विकास को गति प्रदान करता है। मजदूर नेता मंगलवार को मजदूर दिवस पर गोंदपुर में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मजदूर नेता प्रदीप चौहान, योगी राम, बीरबल, गौरव, वीरेंद्र सिंह, सुमित, रेखा, योगिता, राजेश कुमार, सुमित, ममता देवी, सिमरन, ताहिरा व नीलम समेत मजदूर मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें