फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की सौगात देंगे सीएम जयराम ठाकुर : बिंदल

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 12 अप्रैल से सिरमौर दौरे पर रहेंगे। सीएम बनने के बाद उनका यह पहला सिरमौर दौरा है। इस दौरान वह करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। नाहन पहुंचने पर उनका जोरदार इस्तकबाल होगा। वह नाहन नगर परिषद की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नगर परिषद की वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें शहर की 18 धरोहर इमारतों को शानदार तरीके से पेश किया जाएगा। सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वह सुबह नौ बजे कालाअंब पहुंचेंगे। यहां अग्निशमन भवन और विधायक प्राथमिकता के तहत 11 करोड़ की लागत से बनने वाले सकेती-खजुरना सड़क का शिलान्यास करेंगे। फॉसिल पार्क सकेती का अवलोकन करने के साथ ही ज्योलॉजिकल विभाग के अधिकारी उन्हें डाक्यूमेंटरी पेश करेंगे ताकि इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके। इसके पश्चात वह नाहन में नगर परिषद के वर्षगांठ उत्सव में भाग लेंगे। शाम को उनका नाहन में ही प्रेस क्लब के भवन और अग्निशमन विभाग के भवन का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दौरान सीएम के समक्ष मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में तेजी लाने, सड़कों की डीपीआर बनाकर फंडिंग की व्यवस्था करने के साथ पानी की समस्या दूर करने के लिए परियोजनाओं को लेकर दृष्टिपत्र सौंपा जाएगा। 13 अप्रैल को उनका पांवटा हलके का दौरा होगा जहां पर वह आईआईएम के समारोह के साथ ही कई उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए---
पर्यटन विकास की ओर कदम
डॉ. बिंदल ने कहा कि सिरमौर में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसी के मद्देनजर कार्य हो रहा है। नाहन की धरोहर को प्रदर्शित करने की पहल की जा रही है। कालाअंब में स्वागत द्वार, मारकंडा वैली को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास और नप का वर्षगांठ पर्व इसी का हिस्सा है। पांवटा में गुरुद्वारा का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु मारकंडा वैली से होते हुए नाहन पहुंचे यहां धरोहर इमारतों के अवलोकन कर दूसरे दिन रेणुका के लिए निकले। इस दिशा में यह प्रयास मील पत्थर साबित होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें