अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। भारतीय खान ब्यूरो देहरादून के तत्वावधान में 26वेें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत रविवार को रेणुका क्षेत्र की संगड़ाह चूना पत्थर खान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने खान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए प्रबंधों की समीक्षा की।
उन्होंने कामगारों को पर्यावरण के प्रति प्रेरित किया। साथ ही खनन क्षेत्र में पौधरोपण करके पर्यावरण के महत्व को समझाया। टीम के कन्वीनर कुंबा राम चौधरी ने बताया कि पौधे पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हैं। खादानों से निकलने वाली धूल व मिट्टी को कम करने के लिए खनन क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधों का लगाया जाना बेहद जरूरी है।
इस मौके पर उन्होंने खनन कामगारों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। खनन खादान पर पर्यावरण उपायों की जांच भी की। इस मौके पर टीम के सदस्य एके छाबड़ा, एनके पंत, डीके सिन्हा व प्रताप सिंह सहित खनन प्रबंधक, खनन अभियंता व कामगार मौजूद रहे।
-