फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित होगी नाहन की प्राचीन धरोहरें: बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकसित होगी नाहन की प्राचीन धरोहरें : बिंदल
नौणी का बाग में विधानसभा अध्यक्ष ने हवन यज्ञ में लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शिवरात्रि पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को नौणी का बाग स्थित श्री नरसिंह मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की भी कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन शहर के प्राचीन एवं धरोहर धार्मिक स्थलों का चरणबद्ध ढंग से विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों को नाहन क्षेत्र की ओर आकर्षित किया जा सके। उन्होंने जिला में चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम में सक्रियता से कार्य करने के लिए लोगों का आह्वान किया ताकि आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाया रखा जा सके।
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान नौणी का बाग क्षेत्र के लोगों ने उनको भगवान नरसिंह मंदिर परिसर की उचित देखभाल के लिए एक पत्र भी सौंपा। विस अध्यक्ष ने सामुदायिक भवन निर्माण और अन्य आवश्यक मरम्मत के आदेश मौजूद तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग को दिए। साथ ही मंदिर परिसर की ऐतिहासिक बावड़ी के जीर्णोद्धार और उचित रख रखाव के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओम प्रकाश सैनी, मंडल सचिव संजय चौहान, वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रदीप सहोत्रा भी मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें