फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाइयों की खेप के साथ मां-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नशीली दवाइयों की खेप के साथ मां-पुत्र गिरफ्तार
पांवटा के गोरखूवाला में सुरक्षा शाखा की कार्रवाई
एनडीपीएस और ड्रग एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब क्षेत्र में नशीली दवाइयाें का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने भी ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को पांवटा साहिब पुलिस की सुरक्षा शाखा ने खोड़ावाला स्थित एक मकान में छापेमारी कर नशीली दवाइयों की खेप बरामद की है। एक महिला और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान नशीली दवाइयों की 34 शीशियों सहित भारी मात्रा में गोलियां भी बरामद की गई हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि कोई पांवटा क्षेत्र के खोड़वाला इलाके में नशीली दवाइयों का कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को सुरक्षा शाखा की टीम ने मुखबिरों द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की तो वहां नशीली दवाइयां बरामद की गईं। मकान की तलाशी लेने पर वहां नशीली दवाइयों की 34 शीशियां और काफी मात्रा में गोलियां बरामद हुई हैं। आरोप है कि मां-बेटा मिलकर नशीली दवाइयाें का कारोबार करते थे। वह इन दवाइयों को कहां से लेकर आते हैं, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। नशीली दवाइयों से जुड़ा मामला होने के कारण मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रोहित मालपानी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहाकि मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को भी बुलाया गया है जिसके बाद दवाइयों को सील कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला और उसका पुत्र शामिल है।
-----------संजय भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें