फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितेश और ऋतु बोहरा बनें सर्वश्रेष्ठ धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शकुंतला बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुईं।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लंबीकूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जेवलिंग थ्रो और विभिन्न वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें कॉलेज के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्र वर्ग में नितेश और महिला वर्ग में ऋतु बोहरा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता को देखने के लिए नेहरू मैदान में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। ऊंची कूद में अपना दम दिखाते हुए सुशील हितेषी ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि महिला वर्ग में कमलेश विजेता रहीं। लंबी कूद का खिताब नितेश ने जीता, जबकि महिला वर्ग में ऋतु बोहरा विजेजा बनीं। जेवलिंग थ्रो में मनीष ने प्रथम स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में रक्षित ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


गोलाफेंक में नितेश ने पुरुष जबकि कनिका ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में रोहित कुमार, जबकि महिला वर्ग में सपना ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रोबिन का दबदबा रहा। महिला वर्ग में कविता विजेता बनीं। इसी प्रकार सौ मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रमोद विजेता बने। महिला वर्ग की सौ मीटर की दौड़ में सुषमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रोफेसर जीएस नेगी ने विशेष योगदान दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें