फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्पर्धा में सनियो दीदग का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्य स्पर्धा में सनियो दीदग का दबदबा
एथलेटिक्स स्पर्धा में स्कूल को मिले कई पदक
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियो दीदग की छात्राओं ने एथलेटिक्स में धाक जमाई है। स्कूल की चार छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीते। इससे स्कूल में खुशी की लहर है। इसी स्कूल के एक छात्र ने भी प्रतियोगिता में अपना दम दिखाया है।
धर्मशाला में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महक ने ऊंचीकूद में गोल्ड मेडल हासिल किया। अब वह महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ईशिता ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की लंबीकूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि संदीप व पायल ने डिस्कस थ्रो में चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय अंडर -19 प्रतियोगिता में हिमानी ठाकुर ने ऊंचीकूद में गोल्ड जीता और अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हरियाणा रवाना हो गई है। इसके अतिरिक्त छोगटाली की नेहा ठाकुर वॉलीबाल में प्रदेश की टीम का हिस्सा रही। टीम ने रजत पदक जीता है। स्कूल की प्रधानाचार्या अनिता सिंह ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों, उनके अभिभावकों व पीईटी ओमप्रकाश को बधाई दी है।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें