फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के गोरखधंधे के तार

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पड़ोसी राज्य हरियाणा से नशीली दवाइयों की खेप पहुंच रही है। नशीली दवाइयों के गोरखधंधे के तार हरियाणा से जुड़े हुए हैं। सिरमौर पुलिस ने नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद इसका खुलासा किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हरियाणा में इस तरह की दवाइयों का मास्टरमाइंड कौन है?


कई मामलों में जीवन बचाने के लिए रामबाण मानी जाने वाली दवाइयां नशे के लिए प्रयोग होने लगी हैं। जबकि कई दवाइयां ऐसी भी हैं जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है। नशे के लिए जहां प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई हो रही है वहीं ऐसी दवाइयों का भी नशे के लिए प्रयोग किया जा रहा है जो चिकित्सकों की सलाह के बिना न तो खरीदी जा सकती हैं और न ही बेची जा सकती है। नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास यह दवाइयां कहां से पहुंची पुलिस इसकी जांच कर रही है। अभी तक सिर्फ इतना ही खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने नशीली दवाइयां हरियाणा से ली हैं। हरियाणा में कौन इसका कारोबार कर रहा है, इसका खुलासा होना बाकी है।
विज्ञापन


एसपी रोहित मालपानी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में फिलहाल यह पता चला है कि आरोपियों ने दवाइयां हरियाणा से ली थी। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने दवाइयों की तस्करी के मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती से कार्य करेगी।
विज्ञापन



गौरतलब है कि सिरमौर पुलिस ने नाहन में एक युवक के घर से नशीली दवाइयां बरामद की है। इस मामले में युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें