फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई को कमजोर कर रहे अधिकारी: रमौल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश आरटीआई एक्टिविस्ट संघ अध्यक्ष आरएम रमौल ने कहा कि सूचना के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। सरकारी अधिकारियों के नकारात्मक रुख से यह एक्ट कमजोर हो रहा है। इस एक्ट को कारगर बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं। प्रदेश अध्यक्ष रमौल पांवटा में आरटीआई एक्टिविस्ट संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे।


आरएम रमौल ने कहा कि प्रदेश में अधिकारियों ने नई व्यवस्था चला दी है जिसमें पीआईओ प्रार्थी को समयबद्ध सूचना उपलब्ध करवाने के बजाय अन्य विभागों को सूचना देने के निर्देश दे रहे हैं जो इस एक्ट का खुलमखुला उल्लंघन का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संघ के अध्यक्ष ने कहा कि एक्टिविस्ट इस तरह के मामलों को सूचना आयोग के संज्ञान में लाए जिससे एक्ट की अवहेलना करने वाले पीआईओ को दंडित किया जा सके। बैठक में वक्ताओं ने राज्य सूचना आयुक्त सुशील चंद्र की प्रशंसा की जिसमें कानून का पालन नहीं करने वाले पीआईओ को एक हजार जुर्माना करके दंडित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल आरटीआई एक्टिविस्ट संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें