फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बांटी मधुमेह रोग की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिलाओं को बांटी मधुमेह रोग की जानकारी
स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से मंगलवार को सैनवाला पंचायत में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय महिला मंडल प्रधान प्रेमलता ने की। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने महिलाओं को मधुमेह के लक्षणों व कुप्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, हाथ व पांव में झनझनाहट, वजन घटना और अधिक भूख लगना इसके लक्षण हैं। यदि ये लक्षण महसूस होने लगे तो रोगी को अपना ब्लड शूगर लेवल जांच करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लड शूगर लेवल यदि 180 एमजी प्रति डीएल से अधिक हो तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने की जरूरत है। नियमित व्यायाम व संतुलित आहार, भोजन समय-समय पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेने से शूगर कंट्रोल रहती है। उन्होंने बताया कि मधुमेह रोगी की आंखों, दिल, लीवर, आंतों व गुर्दों को बुरी तरह प्रभावित करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रोमिला कुमारी, आईसीडीएस की ओर से पर्यवेक्षिका चंचल के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत प्रधान सैनवाला संदीपक व रामकिशन आदि उपस्थित रहे।
------------हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें