फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रवाला पंचायत में भूमि कटाव रोकने को नहीं लगी क्रेटवॉल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिश्रवाला के किसान बरसात शुरू होते ही चिंतित हो जाते हैं। गत वर्ष क्यारदा बरसाती खड्ड से रिहायशी घरों में जलभराव, उपजाऊ भूमि पर कटाव होने के साथ ही फसलें बर्बाद हुई थीं। इसके बाद करीब 12 लाख की लागत से भू-कटाव और जलभराव रोकने को क्रेटवॉल लगाने की योजना सरकार को भेजी गई लेकिन इसके लिए बजट का प्रावधान तो दूर, बरसात में पिछले साल हुआ नुकसान का मुआवजा तक किसानों को नहीं मिला।
पुनर्सीमांकन के बाद मिश्रवाला पंचायत नाहन विधानसभा क्षेत्र में चली गई है। इस पंचायत के ग्राम क्यारदा वार्ड-6 में पिछले वर्ष बरसाती खड्ड ने कहर बरपाया था जिसमें जलभराव से रिहायशी भवनों तक में पानी भर गया। लियाकत अली, मुश्ताक अहमद, इमरान, मनोव्वर, जमशीद, सुलेमान, मुख्तियार व खलली समेत एक दर्जन परिवारों की करीब 30 बीघा उपजाऊ भूमि है। पिछली बरसात में करीब 19 बीघा उपजाऊ भूमि व फसलों को भारी क्षति हुई थी। पंचायत के बीडीसी सदस्य ने इस प्रभावित क्षेत्र की क्षति व समस्या के बारे में विधायक नाहन व पांवटा के प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया था। इसके बाद करीब 12 लाख की क्रेटवाल योजना भूमि कटाव को रोकने के उद्देश्य से जिलाधीश कार्यालय नाहन को मंजूरी के लिए भेजी गई थी लेकिन बरसात शुरू होने के बावजूद क्रेटवाल लगाने की योजना पूरी नहीं हुई। इस वर्ष शुरुआती बरसाती नाले का कटाव लगने लगा है जिससे नाले के किनारे लगे बिजली पोल लाइनों, उपजाऊ भूमि को भी बरसाती खड्ड का जलस्तर बढ़ने पर खतरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीडीसी सदस्य मिश्रवाला फरीज खान ने कहा कि बरसाती खड्ड हर वर्ष भूमि व फसलों को क्षति पहुंचाती है। पिछले वर्ष भारी क्षति हुई। प्रभावित किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिल सका है। गांव में आर्थिक रूप से सक्षम कुछ किसान परिवारों ने क्रेटवाल खुद लगवा ली है लेकिन, मध्यम व निर्धन किसान परिवारों को अब भी जिला प्रशासन से उम्मीदें हैं। विगत वर्ष करीब 12 लाख की क्रेटवाल योजना मंजूरी को भेजी थी लेकिन मंजूरी नहीं मिली।
--मिश्रवाला पंचायत में भूमि कटाव रोकने को नहीं लगी क्रेटवॉल
--बरसात में बर्बाद हो जाती हैं फसलें, भूमि कटाव से हो रहा नुकसान
--पिछले साल हुए नुकसान के बाद न हुई कार्रवाई न मिला मुआवजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें