फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के बुजुर्ग मतदाताओं के जज्बे को सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग मतदाताओं के जज्बे को सलाम
विज्ञापन

सौ साल से अधिक आयु के बुजुर्गों ने डाले वोट
मतदान को लेकर दिव्यांगों ने दिखाया गजब का उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। लोकतंत्र के महायज्ञ में बुजुर्ग मतदाताओं ने गजब का जज्बा दिखाते हुए मतदान के रूप में अपनी आहुति डाली। सौ वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। दिव्यांग मतदाताओं ने भी मतदान रूपी आहुति डालकर मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने में अपनी भूमिका निभाई।
सिरमौर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में बुजुर्गों में मतदान को लेकर खूब जोश देखने को मिला। कोई लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचा तो किसी को पीठ पर उठाकर पहुंचाया गया। हालांकि, बुजुर्गों ने मतदान अपनी स्वेच्छा से ही किया। सिरमौर में 70 से लेकर 115 वर्ष तक के बुजुर्गों ने मतदान में भाग लिया। उपमंडल पांवटा के पोलिंग बूथ नंबर 58/ 86 ग्राम पंचायत बनौर में 104 वर्षीय धूडू राम ने पूरे जोश के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह लगभग 9 बजे बनौर मतदान केंद्र पर नोडल अफसर सुरजीत चौधरी, पंचायत सचिव देवेंद्र कुमार ने उनका ढोल-नगाड़ों एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। नोडल अफसर सुधीर चौधरी ने बताया जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश अनुसार प्रथम मतदाता धुडू राम को सरकारी वाहन से उनके पैतृक गांव बनौर ले जाया गया। यहां पहुंचने से पहले ही उनके स्वागत के लिए बीएलओ सहित लोगों की भीड़ जुटी थी। मतदान केंद्र में उन्होंने अपना मताधिकार का प्रयोग किया और दूसरों को भी मतदान करने का संदेश दिया। सौ वर्षीय प्राको देवी ने अपने बेटों के साथ मतदान केंद्र शामरा में पहुंचकर मतदान किया। उधर, बीमार होने के बावजूद भी मोगीनंद की 81 वर्षीय कृष्णा देवी मतदान करने पहुंची। ग्राम पंचायत टिक्कर के लहारब निवासी मुन्ना राम (108) व उनके भाई गलुता राम (92) ने पैदल मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। रेणुका चुनाव क्षेत्र के गांव शामरा में 100 वर्षीय महिला परागो देवी ने भी लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति डाली, जबकि नौहराधार की 92 वर्षीय कुब्जा ने भी वोट डाला।
विज्ञापन

104 वर्षीय मस्तराम बनोलटा ने धमांदर मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया। एक सप्ताह से बीमार नेेम चंद (70) पुत्र कुंदन सिंह निवासी पांवटा नगर परिषद कमेटी वार्ड-10 देवीनगर ने बीमार होने के बावजूद मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया। नाहन शहर में 91 वर्षीय मनोहर सिंह, 85 वर्षीय मदनपाल सिंह, 83 वर्षीय ज्ञान चंद, 90 वर्षीय ईश्वर चंद गुप्ता, 97 वर्षीय सोमनाथ, 96 वर्षीय शांति रानी, 82 वर्षीय दुर्गाराम और 81 वर्षीय जसविंद्र ने भी वोट डाला।
विज्ञापन

दिव्यांग मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साह
सतौन (सिरमौर)। लोकतंत्र के इस महापर्व में दिव्यांग मतदाताओं ने भी गजब का उत्साह दिखाया। संकी देवी ने भी वोट डाला। गुमान सिंह का बोट भतीजे प्रताप चौहान ने डाला। जबकि गुमानी देवी का वोट उनकी बहू दरशनी देवी ने डाला। यह दोनों ही नेत्रहीन हैं। दोनों ने शरली में मतदान किया। जबकि हरिचंद शर्मा निवासी मालगी के दोनों हाथ नहीं है। उन्होंने राजबन में पैर से ईवीएम का बटन दबाया। बीएलओ मदन सैनी ने उन्हें सम्मानित किया। हरिचंद एक अध्यापक हैं। जबकि राजगढ़ के दिव्यांग नरेश को पालकी पर उठाकर मतदान केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें