युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के अंतर्गत एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे शिलाई अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पांवटा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार उपमंडल की एक युवती ने वीरवार सुबह अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जहर खाने का पता जब परिजनों को चला तो उसे उपचार के लिए शिलाई अस्पताल लाया गया लेकिन, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसने जहर क्यों खाया इसका पता नहीं चल पाया है। शिलाई अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीयूष तिवारी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हालत नाजुक होने के कारण उसे यहां से रेफर कर दिया गया है।