फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर मशीन में फंसा मजदूर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक कारखाने की मिक्सर मशीन में फंस जाने के कारण मजदूर बूरी तरह से घायल हो गया। मशीन में फंसने के कारण उसके बाजू, दोनों टांगों व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मजदूरों का आरोप है कि यह हादसा कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जय करण, निवासी गांव भैहसाई, डाकघर व तहसील बरथना, जिला ईटावा, उत्तर प्रदेश कालाअंब स्थित एक कारखाना में कार्यरत है। रविवार को वह और शैलेश कारखाने के टैबलेट सेक्शन की मिक्सर मशीन में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक शैलेश का हाथ मशीन की चपेट में आ गया और वह मशीन के अंदर गिर गया। इससे शैलेश की बाजू, दोनों टांगों और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। उसका आरोप है कि यह हादसा कंपनी प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हुआ। पुलिस ने शिकायत के बाद भादंसं की धारा 336, 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें