पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की एक सामाजिक संस्था के प्रधान व संस्था से जुड़े अन्य लोगों पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता जसवीर सिंह जस्सी की शिकायत के अनुसार विगत माह सामाजिक संस्था के प्रधान व अन्य तेजधार हथियार लेकर घर में घुस कर धमकियां दे गए थे।
पहले घर में घुसकर फिर काफी देर सड़क पर हंगामा किया। जसवीर का आरोप है कि किसी तरह उन्होंने अपने परिवार को भीतर बंद कर बचाया जिसकी सूचना पांवटा पुलिस थाने में लिखित रूप से दे दी थी लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद उन्होंने एसपी के समक्ष मामला उठाया जिसके बाद एसपी ने जांच के ेआदेश दिए। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि जसवीर सिंह की शिकायत पर भादंसं की धारा 452, 506, 147, 148 व 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है।