फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में कोताही बरती तो नपेंगे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पैकेज-----
मतगणना में कोताही बरती तो नपेंगे कर्मी
जिले में हर मतगणना केंद्र पर तैनात रहेंगे 200 कर्मचारी
आठ फुट ऊंची जाली के अंदर लगेंगे गणना टेबल
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
9 नवंबर को हुए मतदान की गणना के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात समस्त कर्मचारियों को पहले ही हिदायत दी है। कोताही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
मतगणना को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पांच विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए लगने वाले 14-14 टेबल जाली के पीछे रहेंगे। इसके लिए लगभग आठ फुट ऊंची जालियां तैयार की गई हैं। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा कर्मियों सहित लगभग दो सौ अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मतगणना केंद्र के समीप जन संचार केंद्र तथा मीडिया केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला के सभी मतगणना केंद्रों पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में मतगणना का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बॉक्स के लिए-----
राजगढ़ में हुई कर्मचारियों की रिहर्सल
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना करने के लिए तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को शुक्रवार को अंबेडकर भवन में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर एडीसी सिरमौर हरबंस नेगी, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम राजगढ़ एसडी नेगी भी उपस्थित रहे। मतगणना में तैनात करीब 130 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन अधिकारी एसडी नेगी ने बताया कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना डिग्री कॉलेज में होगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं जिसके सामने आठ फुट की जाली लगाई गई है। तीन सुरक्षा घेरों के बीच मतगणना होगी जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
-------------भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें