फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते धरा, 48 हजार जुर्माना8 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली चोरी करते धरा, 48 हजार जुर्माना
धौलाकुआं के मिश्रवाला में उपभोक्ता पर बिजली बोर्ड की कार्रवाई
सर्दियों में बिजली चोरी करने वालों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड धौलाकुआं उपमंडल में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। बोर्ड की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान एक उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते हुए रंगे हाथ धर लिया। उपभोक्ता ने बिजली बोर्ड की मुख्य लाइन से सीधे घर को कनेक्शन जोड़ रखा था। बोर्ड की टीम ने उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए 48 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सर्दियों के मौसम में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा गया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के धौलाकुआं सब डिविजन में अधिकारियों को
सूचना मिल रही थी कि मिश्रवाला क्षेत्र में कुछ उपभोक्ता बिजली की चोरी करते हैं। सूचना मिलने पर धौलाकुआं में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता संजीव गुप्ता व कनिष्ठ अभियंता अशोकेंद्र कश्यप की टीम ने औचक निरीक्षण का निर्णय लिया। टीम ने कुछ संदिग्ध उपभोक्ताओं की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस बीच मिश्रवाला गांव में बिजली खाता संख्या केआर 100313 को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई अमल में लाते हुुए अधिकारियों ने उपभोक्ता को 48 हजार जुर्माना किया है। बिजली बोर्ड अधिकारियों की टीम के इस अभियान से धौलाकुआं बिजली बोर्ड के उप मंडल क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के धौलाकुआं सब डिविजन के सहायक अभियंता संजीव गुप्ता ने पुष्टि की है। सहायक अभियंता ने कहा कि मिश्रवाला में एक उपभोक्ता को निरीक्षण के दौरान रंगे हाथों पक़ड़ा गया है। उपभोक्ता से टीम ने 48 हजार का जुर्माना वसूला है। इस तरह औचक निरीक्षण अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा जिससे बोर्ड को बिजली चोरी करके चूना लगाने वालों पर कार्रवाई की जा सकें।
---------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें