फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव विदाई के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। देवताओं की घर वापसी के साथ ही पिछले 6 दिनों से चला आ रहा अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला शनिवार को संपन्न हो गया। समारोह के मुख्यातिथि महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने देव पालकियों को कांधा देकर देवताओं को विदा किया।

इसके बाद रेणुका पधारे देवता अपने देवस्थलों की ओर प्रस्थान कर गए।
प्राकृतिक लोक वाद्य यंत्रों, शंख घंटियाल व ढोल नगाड़ों के बीच की गई इस देव विदाई के चलते संपूर्ण रेणुका घाटी भक्तिमय हो उठी।


राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मेले के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्र वासियों को बधाई दी तथा जिला प्रशासन की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि रेणुका मेला प्रदेश भर में अपनी अनूठी परंपरा व विशुद्ध देव संस्कृति को कायम रखे हुए है। युवा पीढ़ी को इन आयोजनों से सबक लेकर भगवान परशुराम के आदर्शों व पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---बाक्स--
जैविक खेती को बढ़ावा देने के हो रहे प्रयास : आचार्य
प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। पालमपुर व नौणी विवि में जीरो बजट पर प्राकृतिक खेती करने के मॉडल तैयार किए जा रहे हैं। जहां से प्रदेश का कोई भी किसान निशुल्क प्रशिक्षण ले सकता है। यह बात राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मेले के समापन अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कही। आचार्य ने अदरक की फसल के सड़न रोग की चपेट में आने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती करने से निश्चित तौर पर परिवर्तन आएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें