फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल-उतराखंड की सीमा पर बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
धारचूला में फ्लैग मार्च करते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
गुरु पर्व पर उत्तराखंड राज्य की सीमा पर पड़ोसी पुलिस की कड़ी चौकसी रही। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक उत्तराखंड पुलिस व प्रशासन अलर्ट रहा। इस दौरान राज्य सीमा पर पुलिस बल तैनात रहा लेकिन आशंका के अनुसार ऑल इंडिया बब्बर खालसा जत्था शनिवार को नहीं पहुंचा।


बता दें कि हर बार गुरु पर्व पर ऑल इंडिया बब्बर खालसा जत्था उत्तराखंड के ज्ञान गोदड़ी स्थल पहुंचने को आता है। पिछले कुछ वर्षों से निरंतर गुरु पर्व पर जत्था पहुंचता है। हिमाचल के पांवटा गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाने के बाद जत्था उत्तराखंड को रवाना हो जाता है लेकिन हर बार उत्तराखंड सीमा पर रोक लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तराखंड खुफिया विभाग को सूचना मिली थी कि शनिवार सुबह पांवटा यह जत्था पहुंच सकता है। इसके चलते पड़ोसी राज्य पुलिस शुक्रवार शाम से ही अलर्ट दिखी। शनिवार को उत्तराखंड पुलिस व प्रशासन टीम राज्य सीमा पर डट गई। टीम कई बार हिमाचल के पांवटा पहुंच कर भी अपडेट लेती रही। शनिवार देर शाम तक जत्था नहीं पहुंचने से उत्तराखंड पुलिस टीम ने राहत की सांस ली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें